Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: राज्य सरकार लोगों से गांवों को आबाद करने की अपील कर रही है, उनसे गांवों में बसने को कह रही है, लेकिन जिन गांवों में हमारे बच्चे ही सुरक्षित न हों, वहां भला कोई क्यों रहना चाहेगा। एक तरफ मानसून ने जिंदगी मुश्किल की हुई है तो वहीं दूसरी तरफ नरभक्षी गुलदार मासूमों के लिए काल बने हुए हैं। मामला पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट का है। जहां गुलदार ने 10 साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया। घटना के वक्त बच्चा अपनी बड़ी बहन के साथ दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी गुलदार उस पर झपट पड़ा। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, बाद में गुलदार वहीं पर बच्चे का मांस खाने लगा, ये देख बच्चे की बड़ी बहन चिल्लाते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। बाद में बच्चे की क्षत-विक्षत लाश जंगल में पड़ी मिली। घटना गंगोलीहाट के पाली सिमलकोड़ा लतराड़ी गांव की है। आगे पढ़िए