Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में अब लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं। मुफ्त की रोटियां तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों की इन दिनों शामत आ रखी है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यह साफ कर दिया है कि जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा टालू रवैया किसी भी हाल में नहीं सहा जाएगा और लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ सख्त रवैया अपनाया जाएगा। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के सख्त रवैये का यह नतीजा है कि जिले में मुफ्त की रोटियां तोड़ रहे पुलिसकर्मियों की अक्ल ठिकाने आ रही है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अब तक वे कई लापरवाह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर दो लापरवाह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर यह साबित कर दिया है कि उधमसिंह में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की कोई जगह नहीं है।