Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड देवभूमि के साथ कई वीरों की कर्मभूमि है। मगर बीते कुछ दिनों से हम अपने जाबांज देशभक्तों को सड़क हादसों में खो रहे हैं। ऐसी ही एक बुरी खबर उत्तराखंड के चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के कंडवाल गांव से आ रही है। चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के कंडवाल गांव के लाल सचिन कंडवाल सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए हैं। सचिन कंडवाल 55 बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत थे और कुछ समय पहले ही वे घर आए हुए थे। सचिन कुछ दिनों पहले ही छुट्टी में घर आए थे और वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। आज तड़के सुबह उनकी सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। 26 साल के सचिन की जिंदगी का अंत इतनी कम उम्र में और इतना जल्दी होगा यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। कुछ ही महीनों पहले तो उनकी सगाई तय हुई थी। कुछ ही महीनों बाद वे शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे मगर उससे पहले ही उनकी मृत्यु की खबर उनके घर पहुंच गई।