Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का मैदानी जिला ऊधमसिंहनगर। देर रात यहां धीरज नाम के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। धीरज मोबाइल की दुकान पर काम करता था। परिजनों का कहना है कि दुकान के मालिकों ने धीरज पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे लाठियों से पीटा। वो उसे घसीटकर साथ ले जा रहे थे, परिजनों ने दुकान संचालकों को 10 हजार रुपये देकर किसी तरह धीरज को उनके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन इस घटना से धीरज भीतर ही भीतर बुरी तरह टूट चुका था। चोरी के आरोप और पिटाई से आहत होकर धीरज ने शाम को जहर खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर धीरज की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल बन गया। धीरज के परिजन और ग्रामीण देर रात बाजपुर कोतवाली पहुंच गए और दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर सीओ बंदना वर्मा मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। धीरज का परिवार बाजपुर के नरखेड़ा गांव मे रहता है। आगे पढ़िए