Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर इन दिनों श्रद्धालुओं की बजाय नशेड़ियों की संख्या बढ़ रही है। धार्मिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले लोग न केवल देवभूमि की संस्कृति पर कीचड़ उछालते हैं बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत भी करते हैं। उत्तराखंड में धार्मिक स्थानों पर दारू पीकर हुड़दंग मचाने वाली कई खबरें सामने आ रही हैं। धर्मनगरी हरिद्वार को दूषित करने के बाद अब शांत पहाड़ों के पवित्र मंदिरों से भी ऐसी ही शर्मनाक खबरें आ रही हैं। जी हां, अब पहाड़ों के मंदिरों में भी लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और वहां का वातावरण दूषित कर रहे हैं। इन्हीं लोगों द्वारा पहाड़ों के धार्मिक स्थानों को दूषित होने से बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस सक्रिय हो गई है और ऐसे लोगों को जमकर सबक सिखा रही है। ऑपरेशन मर्यादा के तहत नैनीताल के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर परिसर में शराब का सेवन कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी के तहत न्यायालय में पेश किया है।