Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: बकरीद में बद्रीनाथ धाम में नमाज पढ़ने की खबर ने तूल पकड़ ली है। हालांकि पुलिस ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया है मगर फिर भी सोशल मीडिया पर इस खबर ने बवाल मचा दिया है। लोग पुलिस और प्रशासन की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा मगर फिलहाल पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने बदरीनाथ धाम में ईद की नमाज पढ़ने के मामले में ठेकेदार समेत 15 लोगों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। जोशीमठ के जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने उपजिलाधिकारी से मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की है। 21 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए यह बात फैली थी कि बदरीनाथ धाम में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा बकरीद के दिन नमाज पढ़ी गई है। सोशल मीडिया पर फैली इस बात ने इस कदर तूल पकड़ी कि अब लोगों के बीच इसको लेकर भारी आक्रोश साफ तौर पर झलक रहा है।