उत्तराखंड में आज 11 लोग कोरोना पॉजिटिव, 7 जिलों में आज एक भी केस नहीं

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 11 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 23 july
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 23 july

देहरादून: उत्तराखंड में अभी कोरोनावायरस का असर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमारी अभी भी आप से अपील है कि इसे हल्के में न लें और सावधानी बरतें। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 11 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस बीच 58 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त पूरे उत्तराखंड में कुल मिलाकर 606 एक्टिव के इस बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो चमोली जिले से 02, देहरादून जिले से 01, हरिद्वार जिले से 01, नैनीताल जिले से 04, पिथौरागढ़ जिले से 02, और उत्तरकाशी जिले से 01 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 341640 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 327664 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल 7359 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर से एक भी केस सामने नहीं आया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हरिद्वार जाने से पहले ये नियम जरूर पढ़ लीजिए, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे आप