उत्तराखंड में आज 54 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक भी मरीज की मौत नहीं

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 54 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand coronavirus latest update 6 pm 26 july
Image: uttarakhand coronavirus latest update 6 pm 26 july

देहरादून: उत्तराखंड में अभी कोरोनावायरस का असर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमारी अभी भी आप से अपील है कि इसे हल्के में न लें और सावधानी बरतें। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 54 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस बीच 24 मरीज स्वस्थ होकर 50 मरीज घर लौटे हैं। इस वक्त पूरे उत्तराखंड में कुल मिलाकर 638 एक्टिव के इस बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो अल्मोड़ा जिले से 06, बागेश्वर जिले से 03, चमोली जिले से 02, चंपावत जिले से 0, देहरादून जिले से 08, हरिद्वार जिले से 08, नैनीताल जिले से 10, पौड़ी गढ़वाल जिले से 0, पिथौरागढ़ जिले से 03, रुद्रप्रयाग जिले से 06, टिहरी गढ़वाल जिले से 01, उधम सिंह नगर जिले से 06, और उत्तरकाशी जिले से 01 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 341778 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 327766 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल 7359 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: IAS दीपक रावत का तबादला, 7 दिन बाद संभाली कुर्सी..जानिए अब क्या मिली जिम्मेदारी