अभी-अभी: उत्तराखंड में आज 43 लोग कोरोना पॉजिटिव..2 मरीजों की मौत

आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 43 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हुई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Uttarakhand coronavirus update 27 July
Image: Uttarakhand coronavirus update 27 July

देहरादून: उत्तराखंड में अभी कोरोनावायरस पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है । आप से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें। आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 43 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 52 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 659 एक्टिव केस बचे हुए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो देहरादून में आज 07, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 03, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 07, टिहरी गढ़वाल में 01, उधम सिंह नगर में 11, उत्तरकाशी में 0, चंपावत में 0, चमोली में 01, बागेश्वर में 02और अल्मोड़ा में 05 कोरोनावायरस संक्रमित मिले। अभी भी उत्तराखंड में कोरोनावायरस का असर दिख रहा है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहले पत्नी को दिल्ली के पहाड़ लाया, फिर बेरहमी से मार डाला