उत्तराखंड में आज 60 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक भी मरीज की मौत नहीं

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 60 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand coronavirus latest update 6 pm 28 july
Image: uttarakhand coronavirus latest update 6 pm 28 july

देहरादून: उत्तराखंड में अभी कोरोनावायरस पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है। आप से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें। आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 60 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में 46 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 672 एक्टिव केस बचे हुए हैं। प्रदेश में अभीतक कोरोना के कुल 3,41,934 मरीज मिले हैं. इसमें से 3,27,864 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. प्रदेश में कोरोना से अभीतक कुल 7,361 लोगों की मौत हुई है. वहीं रिकवरी रेट 95.89% है.बुधवार को सबसे ज्यादा उधमसिंह नगर जिले में 13, देहरादून में 10, नैनीताल में 8, अल्मोड़ा में 7, पिथौरगाढ़ में 6, चंपावत में 5, उत्तरकाशी में 3, रुद्रप्रयाग में 2, पौड़ी व टिहरी में एक मरीज मिला है. बागेश्वर और चमोली में कोई भी नया केस नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 30 जुलाई तक मुश्किलें बढ़ाएगा मौसम, देहरादून समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी।