Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: इस वीकेंड मसूरी घूमने आ रहे हैं तो बैग पैक करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। मसूरी में एंट्री के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिनमें फिलहाल किसी तरह की ढील नहीं मिलेगी। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। 4 अगस्त की सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान वीकेंड पर मसूरी में अन्य वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लागू रहेगी। वीकेंड पर पर्यटक स्थलों पर उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। मसूरी में एंट्री सिर्फ उन्हीं पर्यटकों को मिलेगी, जो निर्धारित मानकों का पालन करेंगे। डीएम डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से मसूरी के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक मसूरी आने वाले पर्यटकों को अपने साथ 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।