Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: प्रदेश में इन दिनों मानव वन्यजीव संघर्ष घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जंगली जानवरों के हमले की खौफनाक खबरें सामने आ रही हैं। जंगली जानवरों की मानव बस्ती में सक्रियता के कारण लोग बेहद डरे हुए हैं। आए दिन जंगली जानवर मासूम लोगों को अपना निवाला बना रहे हैं। गुलदार के हमले की ताजा खबर अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से सामने आई है। सोमेश्वर के चनौदा न्याय पंचायत के गुरूड़ा गांव में गुलदार में एक 16 वर्षीय किशोर को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार के हमले के समय युवक अपने अन्य साथियों के साथ में जंगल में जानवरों को चराने ले गया था जहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार में किशोर के ऊपर हमला कर दिया। वह तो किशोर की खुशकिस्मती रही कि उसने किसी तरह खुद को गुलदार के चंगुल से बचाया और 50 फीट गहरी खाई में कूद कर अपनी जान बचाई। किशोर पर हमला कर गुलदार वापस जंगल की ओर भाग गया। वहीं किशोर के साथ आए दोस्तों ने उसको खाई से निकाला और तुरंत ही ग्रामीणों को इस बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार चल रहा है।