शुक्र है कि यात्री सतर्क थे, कोई अनहोनी होती, उससे पहले ही यात्रियों ने नशेड़ी ड्राइवर की शिकायत यूपी पुलिस से कर दी। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से काशीपुर भेजा गया।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Driver put people lives in danger in Kashipur
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड रोडवेज के ड्राइवर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी ये बसों से शराब ढोते पकड़े जाते हैं, तो कभी यात्रियों से बदसलूकी करते। ड्राइवरों का शराब पीकर गाड़ी चलाना तो बेहद आम सी घटना है। हाल में ऐसी ही एक घटना ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में सामने आई। जहां नशे में धुत रोडवेज के विशेष श्रेणी के बस चालक ने 50 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। शुक्र है कि यात्री सतर्क थे, कोई अनहोनी होती, इससे पहले ही यात्रियों ने नशेड़ी ड्राइवर की शिकायत यूपी पुलिस से कर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर के गिरफ्तार होने के बाद यात्री परेशान हो गए, बाद में उन्हें दूसरी बसों से रवाना किया गया। रोडवेज ने मामले की गंभीरता को समझते हुए विशेष श्रेणी के इस आरोपी चालक की बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात की है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जंगल में घास चराने गए बच्चे पर झपटा गुलदार, सूझ-बूझ से बची जान
काशीपुर डिपो की बस यूके 04 पीए 1687 सोमवार रात 40 यात्रियों को लेकर हरिद्वार से काशीपुर लौट रही थी। बस को विशेष श्रेणी का चालक रंजीत राणा चला रहा था, जबकि परिचालक के तौर पर सचिन तोमर तैनात थे। आरोप है कि रात 8 बजे बस भागूवाला में एक ढाबे पर रुकी। यहां बस चालक ने शराब पी ली। थोड़ी देर बाद जब बस काशीपुर के लिए निकली तो ड्राइवर बस को बेतहाशा दौड़ाने लगा। इस दौरान एक बार यह बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। डरे हुए यात्रियों ने नजीबाबाद से पहले किसी तरह बस को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। यूपी पुलिस मौके पर पहुंची तो ड्राइवर नशे में धुत मिला। बाद में परिचालक की मदद से दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को उसमें बैठाकर काशीपुर रवाना किया गया। बहरहाल मामले की शिकायत के बाद रोडवेज ने आरोपी चालक की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है।