Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के यूएसनगर के बाजपुर में पुलिस ने दो युवकों को नकली पनीर की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी की टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को कोतवाली ले जाया गया है। एसओजी की टीम ने डेयरी पर नकली माल बेचते हुए दोनों को दबोच लिया और उनके कब्जे से 22 किलो नकली पनीर बरामद की है। एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से डेयरी सप्लायर्स मिलावटी माल लोगों को दे रहे थे और इसी से संबंधित कई शिकायतें भी आ रही थीं। मिलावटी माल की शिकायतों के बाद पुलिस भी चौकन्नी हो गई और बीते बुधवार की सुबह पुलिस ने भारत डेयरी के सामने नकली पनीर बेचते दो युवकों को धर दबोचा। दोनों के पास से 22 किलो नकली पनीर बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान अब्दुल कादिर और मुकीम अली के रूप में हुई है.