Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: प्रदेश में कोरोना फिलहाल कंट्रोल में है मगर खतरा कम नहीं हुआ है। लोग अब भी उतनी लापरवाही बरत रहे हैं जितना पहले बरत रहे थे। सरकार द्वारा छूट मिलने के बाद लोग सभी नियम कानून भुला बैठे हैं। यूएसनगर के खटीमा में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यूएस नगर के खटीमा में यूपी के पीलीभीत से एक शख्स बारात लेकर आया मगर बिना शादी किए ही बिना दुल्हन के बारात के साथ घर लौटना पड़ा। युवक शादी के सपने संजो के बैठा था और अपनी बारात लेकर खटीमा जा रहा था मगर युवक को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कारण भी जान लीजिए। पीलीभीत से उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचने के बाद दूल्हा समेत पूरी बारात की कोरोना की रैंडम जांच की गई। जांच में दूल्हा पॉजिटिव निकल गया जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में दूल्हा समेत पूरी बारात को बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया। वहीं दूल्हे के पॉजिटिव मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य महकमे में हड़ंकप मच गया है। बारात में लगभग 40 बाराती शामिल थे। ऐसे में सभी के ऊपर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।