Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: पहाड़ की सड़कों पर सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। पहले से खराब सड़कें बारिश में और जानलेवा बन गईं हैं। मामला नैनीताल के रामनगर का है। जहां सावल्दे गांव में रफ्तार का जुनून दो युवकों की जान पर भारी पड़ गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी युवकों की बाइक मोड़ पर पुलिया और खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल पर कच्ची शराब के पाउच भी पड़े मिले। हादसा गुरुवार रात हुआ। कुंभगडार निवासी सूरज कुमार अपने साथी गणेश के साथ ढेला गांव से सावल्दे की ओर आ रहा था। इस दौरान सावल्दे गांव में पुलिया के पास उनकी बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। बाइक की पोल से भिड़ंत के बाद दोनों बाइकसवार युवक सड़क पर गिर गए।