अभी अभी: उत्तराखंड में आज 41 लोग कोरोना पॉजिटिव, 4 जिलों में आज एक भी मरीज नहीं

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 41 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 64 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 30 july
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 30 july

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 41 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 64 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 645 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 342023 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 327979 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7362 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है। बीते चौबीस घंटो की बात करें तो अल्मोड़ा से 05, बागेश्वर जिले से एक, देहरादून जिले से 07, हरिद्वार जिले से 04, नैनीताल जिले से 05, पौड़ी गढ़वाल से एक, पिथौरागढ़ जिले से 02, रुद्रप्रयाग जिले से 05 और उधम सिंह नगर जिले से 11 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि उत्तराखंड के 3 जिलों या नहीं चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज कोरोनावायरस संक्रमित नहीं मिला।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: नौकरी की चाहत में 25 किलोमीटर दौड़ा सूरज, हालत बिगड़ने पर हुई मौत