Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग पिछले कई महीनों से बंद पड़े स्कूलों को खोलने की तैयारियों में जुटा हुआ है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के निर्देश दिए थे। हालांकि इस बात पर सहमति नहीं बन पा रही थी कि 2 अगस्त से किन कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोला जाएगा और कितने चरणों में स्कूल खुलेंगे। आखिरकार इस पर भी निर्णय आ चुका है और शिक्षा विभाग ने स्कूलों के खुलने से संबंधित उठ तमाम सवालों के जवाब दे दिए हैं। उत्तराखंड में स्कूलों को दो चरणों में खोला जाएगा। पहले चरण में 2 अगस्त से केवल 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। दूसरे चरण में 16 अगस्त से छठीं से आठवीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। इससे संबंधित गाइडलाइंस भी शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। अभिभावकों की सहमति मिलने पर ही छात्र स्कूल आएंगे। सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल खुलेंगे। शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में इस बात पर निर्णय लिया गया। शिक्षा सचिव ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए उत्तराखंड में स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि जो भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है वे ऑनलाइन क्लासेस के जरिए बच्चों की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। आगे पढ़िए