उत्तराखंड: CBSE बोर्ड में ABM के होनहारों का जलवा, 96 फीसदी अंक के साथ दीपांशी बनी टॉपर

विद्यालय की दीपांशी भट्ट 96 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रही। जबकि निशा पांडे दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haldwani News: Dipanshi became topper of Haldwani's ABM School
Image: Dipanshi became topper of Haldwani's ABM School

हल्द्वानी: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में पास होने पर बच्चों ने खुशी का इजहार किया। सीबीएसई की परीक्षा में एबीएम हल्द्वानी के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की दीपांशी भट्ट 96 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रही। जबकि निशा पांडे दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। अलीशा तीसरे स्थान पर रहीं, उन्होंने 93.6 परसेंट अंक हासिल किए। 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर के जिज्ञासा पांडे चौथे स्थान पर रहीं। स्कूल के प्रबंधक शशांक शर्मा और प्रधानाचार्य यूसी बहुगुणा ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की, उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्कूल के प्रबंधक शशांक शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की मेहनत के दम पर इस बार स्कूल का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा है। बता दें कि शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।

यह भी पढ़ें - CBSE रिजल्ट: उत्तराखंड की टॉपर बनी शताक्षी, हासिल किए 99.60 फीसदी अंक
खासकर नंबर को लेकर छात्रों में चिंता थी। उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने सबसे ज्यादा 99.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शताक्षी के बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। शताक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने माता-पिता को अपना प्रेरणास्रोत बताया। होनहार शताक्षी अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करना चाहती हैं। देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें उत्तराखंड के 486 और यूपी के 336 स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। जबकि उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 31 जुलाई शनिवार को जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं व 12वीं के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित होंगे।