Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 38 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 56 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 632 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 342139 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 328108 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7362 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है। बीते चौबीस घंटो की बात करें तो अल्मोड़ा से 05, बागेश्वर जिले से एक,चमोली जिले से 05,चंपावत जिले से 01, देहरादून जिले से 11, हरिद्वार जिले से 03, नैनीताल जिले से 03, पौड़ी गढ़वाल से 02, पिथौरागढ़ जिले से चार, टिहरी गढ़वाल जिले से एक और उधम सिंह नगर जिले से 02 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि उत्तराखंड के 2 जिलों रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज कोरोनावायरस संक्रमित नहीं मिला।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पाबंदी के बाद भी 21 कांवडियों ने की एंट्री, पुलिस ने लिया एक्शन