अभी अभी: उत्तराखंड में आज 22 लोग कोरोना पॉजिटिव, 5 जिलों में आज एक भी मरीज नहीं

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 22 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 45 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 01 August
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 01 August

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 22 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 45 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 609 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 342161 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 328153 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7362 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है। बीते चौबीस घंटो की बात करें तो चंपावत जिले से 01, देहरादून जिले से 05, हरिद्वार जिले से 02, नैनीताल जिले से 01, पौड़ी गढ़वाल से 02, पिथौरागढ़ जिले से 03, रुद्रप्रयाग जिले से 04, उत्तरकाशी जिले से 04 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि उत्तराखंड के 5 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज कोरोनावायरस संक्रमित नहीं मिला।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में भी पहुंच गए जिस्म के सौदागर, महिला को झांसा देकर हरियाणा में बेचने की थी तैयारी