Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: संसाधनों की कमी के बावजूद उत्तराखंड की होनहार बेटियां खेलों की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं। शनिवार को उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने 19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-23) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता, तो वहीं पिथौरागढ़ की होनहार बॉक्सर निकिता चंद ने नेशनल जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली निकिता चंद गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की बॉक्सर को 4-1 से शिकस्त दी। नेशनल जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 31 जुलाई तक हरियाणा के सोनीपत में हुआ। प्रतियोगिता के 57 से 60 किलोभार वर्ग में निकिता ने तेलंगाना, तमिलनाडु और राजस्थान के बॉक्सरों को धूल चटाकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। निकिता से सबको बहुत उम्मीदें थीं, और निकिता इन उम्मीदों पर खरी उतरने में कामयाब भी रहीं।