उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, अब क्या मिली छूट? 2 मिनट में पढ़िए

उत्तराखंड में कर्फ्यू को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू में पूर्व की तरह बंदिशें जारी रहेंगी।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
uttarakhand curfew: Curfew in Uttarakhand till August 10
Image: Curfew in Uttarakhand till August 10

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस का असर भले ही कम हो रहा है लेकिन सरकार किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती। इस वजह से उत्तराखंड में कर्फ्यू को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू में फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है और पूर्व की तरह बंदिशें जारी रहेंगी। सोमवार को इस बारे में SOP जारी कर दी गई। आगे पढ़िए गाइडलाइन
उत्तराखंड में 10 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इससे पहले जो गाइडलाइन जारी की गई थी, वह सभी बंदिशें फिलहाल यथावत रखी गई है।
निजी और सरकारी स्कूलों में गाइडलाइन का सख्ती से पालन होगा। इसके अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज नर्सिंग संस्थान मेडिकल संस्थानों के लिए संबंधित विभागों द्वारा अलग से एसओपी जारी की जाएगी।
अगर आप बाहरी राज्य उत्तराखंड आना चाहते हैं और आपने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा दी हैं, तो इसके 15 दिन बाद आप उत्तखंड आ सकते हैं। इसके लिए आपको rt-pcr रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - अब टिहरी गढ़वाल में लीजिए स्काई वॉक का मजा, 800 करोड़ की लागत से बनेगा ग्लास ब्रिज
सभी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोह तय सीमा के मुताबिक ही होंगे।
दुकानों के खुलने का समय सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ही रहेगा।
होटल और रेस्टोरेंट रात दस बजे तक खुले रहेंगे।
सभी जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमाहॉल, स्पा, स्विमिंग पूल, सैलूून, पार्क, थियेटर व ऑडिटोरियम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुलेंगे।
उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
बाजार सुबह आठ से बजे से नौ बजे तक खुलेंगे।
मैदानी क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय और ढाबे रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे।
कोरोना के कारण प्रदेश में बंद पड़ा खेल प्रशिक्षण और गतिविधियां फिर से शुरू होंगी। केवल स्थानीय खिलाड़ियों को ही स्टेडियम और खेल केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं के खेल परिसर में आने पर रोक रहेगी। आपको बता दें कि शासन ने हाल ही में इस बारे में भी एसओपी जारी कर दी थी।