उत्तराखंड: पति ने जहर पीकर की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला पत्नी का शव..इलाके में हड़कंप

अभी इन दोनों की शादी को करीब 1 साल हुआ था। इस डबल सुसाइड की वजह क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
udham singh nagar news: Husband and wife commit suicide in Udham Singh Nagar
Image: Husband and wife commit suicide in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सितारगंज के बैकुंठपुर में रहने वाले एक पति पत्नी ने आत्महत्या कर दी है। अभी इन दोनों की शादी को करीब 1 साल हुआ था। इस डबल सुसाइड की वजह क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज के बैकुंठपुर में रहने वाले 26 साल के विप्लव की शादी 1 साल पहले दीपा से हुई थी। दोनों अपने घर से अलग सुरेंद्र नगर में किराए के मकान में रहते थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक विप्लव सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि विप्लव ने जहर पीकर खुदकुशी की है। विप्लव की पत्नी दीपा का शव आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ मिला। दीपा का शव टैगोर नगर इलाके में एक व्यक्ति के खाली पड़े मकान के पास आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पेड़ पर लटकता शव दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। 1 साल पहले हुई शादी का इतना भयावह अंत आखिर कैसे हुआ? आखिर क्यों पति और पत्नी ने यह जानलेवा कदम उठाया? सवाल कई है और इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: सस्ती सोलर लाइट के नाम पर लोगों से ठगे लाखों रुपये, मेरठ से पकड़े गए मास्टरमाइंड