इसे शिक्षकों की अच्छी किस्मत ही कहेंगे कि कार पानी में बहते-बहते एक पत्थर की वजह से अटक गई। जिस वजह से कार में सवार लोगों को बचने का अवसर मिल गया। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: 5 teachers drowned with car in Ramnagar
रामनगर: मानसून के साथ आई मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। पहाड़ में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, नदियां-गदेरे उफान पर हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। हादसे की ऐसी ही दिल दहला देने वाली एक तस्वीर नैनीताल जिले से आई है। जहां शिक्षकों की कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। गनीमत रही कि कार नाले से नीचे गिरकर अटक गई। हादसे के वक्त कार में 5 शिक्षक सवार थे, जिनकी जान बड़ी मुश्किल से बचाई जा सकी। हादसे में शिक्षकों को चोट भी लगी है। एक्सीडेंट के बाद मौके पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना रामनगर की है। गुरुवार दोपहर दो बजे अल्मोड़ा सल्ट ब्लॉक के एक स्कूल के शिक्षक कार से रामनगर आ रहे थे। इस बीच जंगल में हुई बारिश की वजह से बरसाती नालों में पानी बढ़ गया।
यह भी पढ़ें - देहरादून-मसूरी रोड पर भारी बारिश के बाद सड़क टूटी, यहां संभलकर चलें
धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया, लेकिन कार और बाइक आर-पार हो रहे थे। धनगढ़ी से रामनगर की ओर पनोद नाले में भी बहाव कम था। वाहनों की आवाजाही हो रही थी, ये देख शिक्षकों की कार भी पनोद नाला पार करने लगी। तभी नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जिसके चलते चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। कार पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बहने लगी। कार सवार लोग बुरी तरह घबरा गए, वो बचने की कोशिश करने लगे। इसे शिक्षकों की अच्छी किस्मत ही कहेंगे कि कार पानी में बहते-बहते एक पत्थर की वजह से अटक गई। इस बीच आसपास मौजूद लोग कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। गिरिजा पुलिसकर्मियों ने भी उनकी मदद की। इस तरह कार में सवार सभी लोगों की जान बच गई। पुलिस ने बताया कि बरसाती नाले में पानी अचानक बढ़ गया था, जिस वजह से हादसा हुआ। कार में सवार सभी शिक्षक सुरक्षित हैं।