Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 29 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 48 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 513 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 342336 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 328419 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7367 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है। बीते चौबीस घंटो की बात करें तो बागेश्वर जिले से 02, चमोली जिले से 01, देहरादून जिले से 05, हरिद्वार जिले से 04, पौड़ी गढ़वाल जिले से 01, टिहरी गढ़वाल से 01, रुद्रप्रयाग जिले से 05, पिथौरागढ़ जिले से 05, उधम सिंह नगर जिले से 04 और उत्तरकाशी जिले से 01 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि उत्तराखंड के 3 जिलों या नहीं अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज कोरोनावायरस संक्रमित नहीं मिला।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से बड़ी खबर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी