Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: चुनावी साल में बीजेपी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सियासी तजुर्बे का इस्तेमाल संगठन में करने की तैयारी कर रही है। उन्हें जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कुछ दिन पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। उन्हें 15 अगस्त के बाद एक बार फिर दिल्ली आने का न्योता मिला है। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरियाणा और मध्य प्रदेश में से किसी एक राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है। खबर ये भी है कि उन्हें यूपी की कमान सौंपी जा सकती है। अगले साल उत्तराखंड और यूपी में चुनाव होने हैं। साल 2014 के चुनाव में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में बंपर जीत के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को झारखंड की कमान सौंपी गई थी।