अभी अभी: उत्तराखंड में आज 38 लोग कोरोना पॉजिटिव, 1 जिले में आज एक भी मरीज नहीं

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 38 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 59 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand coronavirus latest update 6 pm 7 august
Image: uttarakhand coronavirus latest update 6 pm 7 august

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 38 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 59 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 492 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 342374 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 328476 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7367 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है। बीते चौबीस घंटो की बात करें तो बागेश्वर जिले से 02, चमोली जिले से 02, अल्मोड़ा जिले से 04, चंपावत जिले से 02, देहरादून जिले से 08, हरिद्वार जिले से 06, नैनीताल जिले से 03, टिहरी गढ़वाल से 02, रुद्रप्रयाग जिले से 04, पिथौरागढ़ जिले से 03, उधम सिंह नगर जिले से 01 और उत्तरकाशी जिले से 01 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि उत्तराखंड के 1 जिले पौड़ी गढ़वाल में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज कोरोनावायरस संक्रमित नहीं मिला।
यह भी पढ़ें - शाबाश नीरज: ओलंपिक में किसान के बेटे ने जीता गोल्ड, जानिए इस आर्मी अफसर की कहानी