Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: समस्त उत्तराखंड भारी बरसात की चपेट में आ रखा है और उत्तराखंड के सभी जिलों में बरसात लोगों की आफत बढ़ा रही है। चमोली जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है। चमोली जिले में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। कहीं पर भूस्खलन की कोई घटना हो रही है तो कहीं पर नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों के सिर के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भूस्खलन के कारण अलग-अलग जगह सड़क मार्ग समेत बद्रीनाथ हाईवे बंद हो रखा है जिस वजह से वहां पर वाहनों को आवाजाही करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबागड़ स्लाइड जोन के पास बीती देर शाम से बंद हो रखा है। हाईवे की असलियत का सामना स्वयं चमोली के नवयुक्त डीएम को करना पड़ा। जी हां, हाइवे के बंद होने का खामियाजा चमोली के डीएम हिमांशु खुराना को भी भुगतना पड़ा। हाईवे बंद होने के कारण वे खुद लामबगड़ में फंस गए। उसके बाद उनको रात गेस्ट हाउस में गुजारनी पड़ी और आज सुबह डीएम ने पैदल चलकर गदेरा पार किया और दूसरी गाड़ी से गोपेश्वर पहुंचे.