Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रामनगर: कहते हैं न कि प्यार अंधा होता है, प्यार में इंसान अपनी हदें भूल जाता है, सही-गलत समझने की क्षमता भी खो जाती है। लोग अक्सर प्रेम में घर-परिवार भी भूल जाते हैं। अब नैनीताल में ही देख लीजिए, नैनीताल में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है नैनीताल के एक विवाहित व्यक्ति के ऊपर प्यार का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया और दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ गटक लिया। वो तो सही समय पर दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जहर खाने वाला युवक विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।