उत्तराखंड में कई युवाओं से ‘हनीट्रैप’, कहीं लड़की के चक्कर में आपका तो नहीं बना अश्लील वीडियो?

अगर आप भी सोशल मीडिया पर प्यार तलाशते हैं। किसी लड़की का फोटो देख झट से फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते हैं, तो जरा सतर्क हो जाइए कहीं आपको भी ना लग लाये लाखों की चपत
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Honeytrap Uttarakhand: Uttarakhand youth getting trapped in honey trap
Image: Uttarakhand youth getting trapped in honey trap

नैनीताल: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि अपकी छोटी सी लापरवाही आपको लाखों की चपत लगा सकती है जैसा नाम से ही जाहिर है हनी यानि शहद और ट्रैप मतलब जाल. एक ऐसा मीठा जाल जिसमें फंसने वाले को अंदाजा भी नहीं होता कि वो कहां फंस गया है और किसका शिकार बनने वाला है. उत्तराखंड में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोग अनजान महिलाओं के झांसे में आकर अपना सबकुछ गंवा बैठे। ठगी के इस खेल में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल मिल रही हैं। आलम ये है कि बुरी तरह से फंसे युवाओं से मुंह मांगी रकम मांगी जा रही है। हाल ही में इस मुश्किल में फंसे एक युवक ने इस बात का खुलासा किया है। युवक ने बताया कि एक युवती ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर उससे दोस्ती करने के बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अश्लील वीडियो चैट के बाद अब युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा है, वहीँ इस मामले में कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र साइबर सेल को भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: PUBG के खेल में गढ़वाली लड़के को दिल दे बैठी हिमाचली लड़की, शादी करने चमोली पहुंची
ये पूरा मामला नैनीताल जिले का है यहां मल्लीताल निवासी रोहित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले छह माह से वह किसी युवती से फेसबुक मैसेंजर पर बात करता था बीते माह दोनों में वीडियो चैट भी होने लगी। कुछ दिन पहले युवती ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो चैट रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद वो युवक को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगे बदनामी के डर से युवक ने भी युवती को 11 सौ रुपये भेज दिए, लेकिन युवती ने और अधिक पैसों की मांग करना शुरू कर दिया जब युवक ने पैसे देने से मन किया तो युवती अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी, युवती ने वो वीडियो युवक के परिजनों को भेजने की भी धमकी दे डाली जिससे परेशां होकर युवक तनाव में आ गया और बाद में युवक ने ये साऱी बातें अपने दोस्त को बता दी दोस्त के समझाने के बाद युवक शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।