अभी अभी: उत्तराखंड में आज 24 लोग कोरोना पॉजिटिव, 37 लोग स्वस्थ

बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 37 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अभी भी उत्तराखंड में 418 एक्टिव केस बचे हुए हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 12 aug
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 12 aug

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 24 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 37 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 418 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 342526 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 328695 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7369 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है, बीते चौबीस घंटो की बात करें तो बागेश्वर में 03, चमोली में 01, चंपावत में 02, देहरादून में 03, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 04, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 02, और उत्तरकाशी में 03 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिला हैं. राहत की बात यह है कि उत्तराखंड के 03 जिलों टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में बीते 24 घंटे में एक भी मरीज कोरोनावायरस संक्रमित नहीं मिला।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना से मिले CM धामी, 25 लाख रुपये का चेक सौंपा