Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: हमारे देश में कल्पना और चमत्कार का बहुत विस्तार रहा है। परियों की कहानियां हमें आज भी खूब लुभाती हैं। आमतौर पर परियां सिर्फ हमारी कल्पनाओं का हिस्सा रही हैं, लेकिन उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वहां परियां बसती हैं। टिहरी का खैट पर्वत परीलोक के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन आज हम आपको नैनीताल के परी ताल के बारे में बताएंगे। कहते हैं सरोवर नगरी नैनीताल में कभी 60 ताल थे। आज हममें से ज्यादातर लोग सिर्फ नैनीताल, भीमताल, नलदमयंती ताल, नौकुचियाताल, खुर्पाताल और सरिताताल जैसे करीब एक दर्जन तालों के बारे में जानते हैं, लेकिन यहां एक और रहस्यमयी तालाब है, जिसका नाम है परी ताल। सड़क से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित ये तालाब ताजे-मीठे पानी से लबालब रहता है। कहते हैं हर पूर्णिमा की रात यहां परियां स्नान करने आती हैं। इस दौरान अगर उन्हें यहां मौजूद कोई शख्स पसंद आ जाता है तो वो उसे अपने साथ परी लोक ले जाती हैं।आगे पढ़िए