Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच उत्तराखंड में स्कूलों का संचालन होने लगा है। प्रदेश में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र स्कूल जाने लगे हैं। अब दूसरे चरण में जूनियर स्कूलों को खोलने की तैयारी है। 16 अगस्त से जूनियर हाईस्कूल में कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। कक्षा छह से लेकर 8वीं में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल में एंट्री दी जाएगी। बच्चों की सुरक्षा सरकार के लिए पहली प्राथमिकता है, इसलिए स्कूलों में सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। प्रदेश के 4100 जूनियर हाईस्कूलों में सरकार की ओर से सैनेटाइजर, मास्क आदि मुहैया कराए जाएंगे। छठी से आठवीं स्तर के 5234 स्कूलों में से 4156 के लिए सरकार ने विशेष कोविड बजट जारी किया है। इन स्कूलों की भोजनमाताओं के लिए एप्रेन, हेड कवर और दस्ताने भी दिए जाएंगे। एसपीडी बंशीधर तिवारी ने इसके आदेश जारी किए। स्कूलों को छात्र संख्या के अनुसार 400 से एक हजार रुपये की विशेष ग्रांट दी गई है। आपको बता दें कि राज्य में 16 से 25 छात्र संख्या के 961 स्कूल हैं। जबकि 1549 स्कूलों में 26 से 50 छात्र संख्या है। इसी तरह 51 से 100 छात्र संख्या वाले स्कूलों की संख्या 1076 है। आगे पढ़िए