Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के केसों में आई कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने उत्तराखंड में स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। अगस्त की शुरुआत से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। कल से छठी से आठवीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। उत्तराखंड सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद 16 अगस्त से दूसरे चरण में छठी से आठवीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। इससे पहले पहले चरण में नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं और अब जूनियर स्कूल को खोलने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि स्कूल आने वाले छात्रों को अभिभावकों का सहमति पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। किसी भी अभिभावक के ऊपर स्कूल उनके बच्चों को स्कूल भेजने का दबाव नहीं बना सकता। बता दें कि देहरादून में 1239 सरकारी, 900 से ज्यादा निजी स्कूल और 11 केंद्रीय विद्यालय कल से खुलने के लिए तैयार हैं। हालांकि इन सभी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन ही संचालित हो रही हैं मगर कल से छठीं से बारहवीं तक के स्कूल पूरे उत्तराखंड में खोल दिए जाएंगे।