Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के छात्र ने एक बार फिर नैनीताल समेत समस्त प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोड़ाखाल सैनिक स्कूल भूतपूर्व के छात्र रहे मेजर अरुण कुमार पांडे को शौर्य चक्र वीरता सम्मान मिला है। उन्होंने पिछले वर्ष जून में जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। उन्हें शौर्य चक्र वीरता सम्मान मिलने के बाद घोड़ाखाल स्कूल के सभी छात्र मेजर पांडे को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि नैनीताल का घोड़ाखाल सैनिक स्कूल से शुरुआत से ही कई जाबांज सैनिक निकले हैं जो भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। इतिहास गवाह रहा है कि सैन्य गतिविधियों में वह नंबर वन रहा है। अरुण पांडे मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने 2006 में घोड़ाखाल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी। पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकवादियों को ढेर करने के बाद आज उनको शौर्य चक्र वीरता सम्मान मिला है.