Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में 24 अगस्त तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे और जो छूट दी गई हैं वह जारी रहेंगी। इसके अलावा उत्तराखंड में अभी भी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि उत्तराखंड में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले नामात्र के हैं और केसों की रफ्तार भी काफी धीमी पड़ गई है मगर उसके बावजूद भी सरकार किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। इस बार उत्तराखंड सरकार रात्रि में आवाजाही को लेकर सख्ती बरत रही है। इसका मतलब है कि इस बार उत्तराखंड में रात्रि में आवाजाही करने वाले वाहनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने 26 जुलाई को प्रदेश में कोविड-19 की अवधि 4 अगस्त सुबह 6 बजे तक बढ़ा दी थी। जिसके बाद कर्फ्यू को 10 अगस्त की सुबह 6 बजे तक किया गया था। बीते हफ्ते एक बार फिर उत्तराखंड सरकार ने 17 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी थी।