Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: नैनीताल के लालकुआं से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। ट्रेन की चपेट में आने से उत्तराखंड में कई हाथी अपनी जान गंवा चुके हैं उसके बावजूद भी प्रशासन की लापरवाही कम नहीं हो रही है। हालिया घटना नैनीताल से सामने आई है जहां लालकुआं से रामनगर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से हाथी और उसके मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि तभी ट्रेन आई और झुंड में से हाथी और उसका शिशु आगरा फोर्ट ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद से ही गुस्से में अन्य हाथी रेलवे ट्रैक पर ही खड़े हो गए। वन कर्मियों द्वारा खदेड़े जाने पर भी वे वहां से नहीं गए। भारी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने रेलवे ट्रैक पर खड़े हाथियों के झुंड को किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा। वहीं वन विभाग मृतक हाथी और उसके बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने की कार्यवाही कर रहा है।