उत्तराखंड: ट्रक-कार की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, CPU दरोगा की मौके पर दर्दनाक मौत

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से पिचक गई। हादसे में दरोगा पवन भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई, उनका शव निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
kashipur news: CPU Inspector Pawan Bhardwaj died in Kashipur
Image: CPU Inspector Pawan Bhardwaj died in Kashipur

उधमसिंह नगर: मैदानी जिले ऊधमसिंहनगर में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। सफर करना सुरक्षित नहीं रह गया है। गुरुवार सुबह एक बुरी खबर काशीपुर क्षेत्र से आई। जहां ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार दरोगा की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा की पहचान पवन भारद्वाज के रूप में हुई है। एसआई पवन भारद्वाज इन दिनों काशीपुर सीपीयू में तैनात थे। जैसे ही उनके निधन की खबर साथियों को मिली, पुलिस महकमे में शोक पसर गया। पवन के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई पवन भारद्वाज अपनी कार लेकर कुंडेश्वरी रोड पर निकले थे। तभी चौती से पहले एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार बुरी तरह से पिचक गई। हादसे में कार सवार एसआई पवन भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से कार के अगले हिस्से को काटा। तब कहीं जाकर पवन का शव कार से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर दरोगा पवन भारद्वाज की सड़क हादसे में मौत के बाद उत्तराखंड पुलिस में शोक का माहौल है। उनके सहकर्मियों ने भी हादसे पर दुख जताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ट्रेन की टक्कर से हाथी और बच्चे की मौत, गुस्साए हाथियों ने आगे नहीं बढ़ने दी रेल