उत्तराखंड में आज 12 लोग कोरोना पॉजिटिव, 16 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 16 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अभी भी उत्तराखंड में 317 एक्टिव केस बचे हुए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 22 aug
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 22 aug

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 12 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 16 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 317 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 342749 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 329006 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7377 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है, बीते चौबीस घंटो की बात करें तो रविवार को सबसे ज्यादा देहरादून में चार केस मिले हैं. जबकि बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में दो-दो मरीज मिले हैं. वहीं, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज मिले हैं. इसके अलावा अन्य जिलों में कोरोना का कोई भी केस नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें - देहरादून से दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ जाने वालों के लिए गुड न्यूज..अब आरामदायक होगा सफर