Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में नरभक्षी गुलदार का आतंक चरम पर है। गुलदार जंगलों से निकल कर आबादी वाले इलाकों में दाखिल हो रहे हैं। बच्चों-बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन लोगों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग कोई ठोस कार्ययोजना अब तक नहीं बना पाया है। गुलदार के हमले का हालिया मामला चौबट्टाखाल के देवराजखाल के समीप घरतोली गांव से सामने आया है जहां गुलदार ने घर के आंगन में खाना बना रही महिला पर हमला कर दिया। वहीं हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने हो हल्ला कर बामुश्किल गुलदार से महिला की जान बचाई। घायल महिला को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल लाया गया लगातार हो रहे गुलदार के हमले से लोगों में दहशत है। लोगों ने जल्द विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। गुलदार के बढ़ते हमलों से लोग अब शाम होने से पहले ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है.