गढ़वाल: देवरानी को किचन से खींच कर ले गया गुलदार, हिम्मती ननद ने बचाई जान

भाभी को गुलदार के जबड़ों में फंसा देख रिंकी गुलदार पर पत्थर बरसाने लगी। इस कोशिश का असर भी दिखा और गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
pauri garhwal leopard: Leopard attacks women in pauri garhwal
Image: Leopard attacks women in pauri garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल का चौबट्टाखाल क्षेत्र। यहां घरतोली में रसोई में खाना बना रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही गुलदार उसे घसीटकर ले जाने लगा। ऐसे वक्त में हर कोई पहले अपनी जान बचाता, लेकिन महिला की ननद से भाभी की ये हालत देखी न गई। भाभी को गुलदार के जबड़ों में फंसा देख वो गुलदार पर पत्थर बरसाने लगी। इस कोशिश का असर भी दिखा और गुलदार महिला को रास्ते में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस तरह ननद की हिम्मत ने भाभी की जान तो बचा ली, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए नौगांवखाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला का नाम रचना देवी पत्नी रूपचंद्र है। बीती रात करीब 9 बजे 24 साल की रचना रसोई में अपनी ननद रिंकी के साथ खाना बना रही थी। इस बीच रिंकी किसी काम से दूसरे कमरे में चली गई। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने रचना पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए खेतों ओर ले गया।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल के सुकरी गांव में पसरा शोक, जंगली मशरूम खाने से दादा-दादी और पोती की मौत
भाभी की चीख सुनकर रिंकी बाहर आई तो गुलदार को देख वो डर से सिहर गई, लेकिन अगले ही पल उसने गुलदार पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस बीच ग्रामीण भी घरों से बाहर निकल आए और गुलदार को भगाने की कोशिश में जुट गए। भीड़ को देख गुलदार रचना को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पति रूपचंद्र ने बताया कि रचना के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। पेट में भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। घटना के बाद लोगों में वन विभाग को लेकर गुस्सा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले यहां सूरज नाम के युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया था, लेकिन सूचना दिए जाने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। नतीजा गुलदार ने मौका देखकर रचना देवी पर हमला कर दिया। उधर रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने कहा कि घटना के बाद घरतोली गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।