Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच उत्तराखंड में स्कूलों का संचालन होने लगा है। पहले चरण में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए। दूसरे चरण में जूनियर कक्षाओं के छात्रों को स्कूल में एंट्री मिल गई। अब पांचवी तक के स्कूलों को खोलने पर विचार हो रहा है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में पहली से पांचवीं तक के स्कूल जल्द खुल सकते हैं। निजी स्कूल संचालकों का मानना है कि प्रदेश में अब कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल खोल दिए जाने चाहिए। अगर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे निजी स्कूल संचालकों के विचारों से सहमत हो गए तो उत्तराखंड में जल्द ही कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को भी स्कूल में एंट्री मिल सकती है। मंगलवार को इस पर निजी स्कूल संचालकों की शिक्षा मंत्री संग अहम बैठक होनी है। जिसमें इस मसले पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। निजी स्कूल संचालक क्या कह रहे हैं, ये भी बताते हैं। इस बारे में प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप का कहना है कि यूपी में पांचवीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। आगे पढ़िए