Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार जैसे हिंसक जानवर दहशत का सबब बने हुए हैं। पौड़ी से पिथौरागढ़ तक ऐसा कोई जिला नहीं, जहां गुलदार के हमले की घटनाएं न हो रही हों। शनिवार को पौड़ी के घरतोली गांव में गुलदार ने रसोई में खाना बना रही महिला पर हमला कर दिया था। अब यहां सोमवार को एक बार फिर ऐसी ही घटना हुई है। सोमवार सुबह पानी लेने गई घरतोली गांव की महिलाओं पर गुलदार ने झपट्टा मारा। डरी हुई महिलाओं ने मौके से भागकर किसी तरह खुद की जान बचाई। गुलदार की दहशत का आलम ये है कि लोग अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज रहे। सोमवार को इंटर कॉलेज देवराजखाल में ताला लटका रहा। घटना पोखड़ा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले देवराजखाल क्षेत्र की है, जहां गुलदार का आतंक चरम पर है। गुरुवार को यहां बकरियां चरा रहे सूरज नेगी नाम के युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया था।