Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुओं की बढ़ती तादाद के कारण नेशनल पार्क के अधिकारियों के बीच में खुशी की लहर साफ तौर पर दिख रही है। हिम तेंदुओं की दस्तक गंगोत्री नेशनल पार्क में मुफीद साबित हो रही है। गंगोत्री के बीच डेढ़ महीने के अंतराल में 2 बार हिम तेंदुआ देखा जा चुका है। हिम तेंदुओं की कम होती तादात और लुप्त होती प्रजाति के बीच डेढ़ महीने में नेशनल पार्क के अंदर 2 बार हिम तेंदुओं का देखा जाना सुखद है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रताप पंवार ने एक सप्ताह पहले भैरव घाटी और गंगोत्री के बीच हिम तेंदुआ को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए देखा था। बता दें कि इससे पहले भी जुलाई में भैरव घाटी के पास लंका में तकरीबन 3000 मीटर की ऊंचाई पर हिम तेंदुए की उपस्थिति दर्ज की गई थी। आसपास के लोगों ने बकायदा हिम तेंदुए की वीडियो भी बनाई थी और वीडियो में हिम तेंदुआ तंदुरुस्त दिखाई दे रहा था। जहां एक ओर हिम तेंदुए की प्रजाति के ऊपर खतरा मंडरा रहा है और उनके संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। आगे पढ़िए