Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में जगह-जगह खूंखार गुलदारों ने अपना कहर बरपाया हुआ है, आए दिन उत्तराखंड से जंगली जानवरों के प्रकोप की खबरें सामने आ रही हैं, सच कहें तो जब से इंसान ने जंगल में धमक बढ़ाई तो जंगली जानवरों ने इंसानी बस्तियों में कोहराम मचाना शुरू कर दिया। क्या शहर, क्या गांव...हर जगह जंगली जानवरों का खौफ बढ़ रहा है। अब ताज़ा मामला पिथौरागढ़ में ही देख लीजिए, जहाँ बीती देर रात रिहायशी इलाके में गुलदार आ धमका और एलआइसी कर्मी के बरामदे में देर रात तक टहलता रहा, पहाड़ में जंगली जानवर दहशत का सबब बने हुए हैं। डरे हुए लोग खेतों में काम नहीं कर पा रहे। अंधेरा होने से पहले ही लोग घरों में दुबक जाते है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात पिथौरागढ़ जिले के धनौड़ा वार्ड निवासी गोपाल कार्की के बरामदे में गुलदार आ धमका, वो तो अच्छा हुआ कि उस समय वहां कोई इंसान मौजूद नहीं था। आगे पढ़िए