Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आशियाना बनाना अब और आसान होगा। प्रदेश में दाखिल खारिज की प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है। जमीन खरीदने के बाद सीधे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करो और आपको दाखिल खारिज यानि म्यूटेशन घर बैठे ऑनलाइन मिल जएगा। इस तरह लोगों को दाखिल खारिज के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शहरी विकास निदेशालय ने नई व्यवस्था लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है। छह सितंबर से उत्तराखंड के सभी निकायों में दाखिल खारिज पूरी तरह ऑनलाइन होगा। शहरी विकास निदेशक ने सभी निकायों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ललित मोहन रयाल की तरफ से जारी आदेश में बताया गया कि संपत्ति कर सुधार के क्रम में विभाग ने म्यूटेशन सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। छह सितंबर से सभी निकायों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की सुविधा मिलने लगेगी। इसके बाद किसी भी स्थिति में म्यूटेशन के आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी निकायों को अपने यहां सॉफ्टवेयर की उपलब्धता और कार्मिकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे पढ़िए