Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: राजकीय कर्मचारियों के लिए एक शानदार खबर है। राज्य कर्मचारियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, राज्य सरकार अब जर्जर हो चुके सरकारी आवासों का मरम्मत करने जा रही है।
इसके अलावा देहरादून में नए फ्लैट्स तैयार करने की भी योजना बनाई गई है। जर्जर हो चुके आवासों को ध्वस्त करने के बाद सरकार वहां नए और हाईटेक फ्लैट्स तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी, रेसकोर्स इलाके में इन फ्लैट्स को तैयार किया जाएगा।
राज्य संपत्ति विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में लंबे समय से कई सरकारी आवास बेहद खराब हालात में पहुंच गए हैं। अब इन जर्जर हो चुके आवासों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इन सभी की मरम्मत की जाएगी। प्लान ये भी है कि जहां विभागीय जमीन मौजूद है, वहां पर नए फ्लैट्स और घर तैयार किए जाएंगे। इस तरह से कर्मचारियों को सुरक्षित और ऑफिस के करीब रहने की सुविधा मिल सकेगी। कुल मिलाकर उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए ये शानदार खबर है।