देहरादून: जमीन दिलाने के नाम पर 5 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, न पैसे मिले और ना जमीन

राजधानी देहरादून में जमीन फर्जीवाड़े के विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Land Fraud in Dehardun: Fraud of Rs2 Crore in Sahaspur Over Land Deal
Image: Fraud of Rs2 Crore in Sahaspur Over Land Deal

देहरादून: सहसपुर क्षेत्र में दो लोगों ने जमीन दिलाने का वादा करके पांच लोगों से दो करोड़ रुपये ठग लिए। अब आरोपी न तो जमीन दे रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर सहसपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Fraud of ₹2 Crore in Sahaspur Over Land Deal

थाना प्रभारी सहसपुर ने बताया कि नितिन बिजल्वाण निवासी अपर गढ़वाली कॉलोनी लाडपुर ने शिकायत दर्ज कराई है। नितिन ने बताया कि उनके साथी अमित कुमार कंडियाल (डालनवाला), रोहित जैन (इंजीनियर इंक्लेव), संजय सिंह राणा (इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी) और सुनील सुमन (तरला अधोईवाला) ने सुरेंद्र (आईआईपी संतोषनगर) से मुलाकात कराई। सुरेंद्र ने दावा किया कि ये लोग उन्हें बेहतरीन जमीन दिला देंगे। इसके बाद एक अनुबंध पत्र तैयार किया गया, जिसमें पैसे और अन्य शर्तें तय की गईं।

130 बीघा जमीन के लिए हुआ दो करोड़ का सौदा

नितिन सैनी और राजेन्द्र सिंह रावत को प्रतीतपुर, कल्याणपुर और फतेहपुर में 130 बीघा भूमि दिखाई गई जो उन्हें पसंद आई। इसके बदले में उन्होंने आरोपियों को अग्रिम दो करोड़ रुपये दे दिए। हालांकि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद आरोपियों ने न तो जमीन दिलाई और न ही पैसे वापस किए। एसओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।