Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर भले ही कम हो रहा हो लेकिन फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 32 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 32 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हम आप से सावधान रहने की अपील इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड में अभी भी कुल मिलाकर 321 एक्टिव के बचे हुए हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 3,42,875 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 3,29,122 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पूरे उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 7380 मरीजों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है, बीते चौबीस घंटो की बात करें तो बुधवार को चमोली में 04 वहीं, हरिद्वार में 01, पौड़ी में 16, देहरादून में 07, पिथौरागढ़ में 01, उधम सिंह नगर में 03 कोरोना वायरस संक्रमित मिले इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का नया केस सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड सरकार को लेकर CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बेवजह उठाया 66 हजार करोड़ का कर्ज